गणपति उत्सव के दौरान मुंबई के दौरे पर आयेंगे अमित शाह, शिंदे और फडणवीस से हो सकती है मुलाकात

in #india2 years ago

महाराष्ट्र में मनाये जाने वाले गणपति उत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई आयेंगे और उनके प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात करने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। महाराष्ट्र में दस दिन तक चलने वाला गणपति उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है और (भाजपा के)मुख्य रणनीतिकार अमित शाह का दौरा बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के सितंबर अथवा अक्टूबर में होने वाले संभावित चुनाव से पहले है। भाजपा का लक्ष्य बीएमसी का नियंत्रण शिवसेना से अपने हाथों में लेना है। चुनाव कराने में देरी के कारण इस साल की शुरुआत में एक प्रशासक की नियुक्ति होने तक बीएमसी परशिवसेना का नियंत्रण था। महाराष्ट्र भाजपा के एक नेता ने बताया कि शाह के मुंबई के सबसे पुराने और लोकप्रिय गणेश मंडलों में से एक लालबागचा राजा के पंडाल में जाने की उम्मीद है, इसके साथ ही वह भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘उनके पांच सितंबर को मुंबई आने की उम्मीद है। अगर उनके दौरे में कुछ बदलाव होता है तो शाह एक दिन के लिए अपनी बैठकें आगे बढ़ा देंगे।।’’ शिव सेना से अलग हुये धड़े ने भारतीय जनता पार्टी के साथ शिंदे की अगुवाई में प्रदेश में सरकार का गठन किया था। जून महीने के आखिर में शिंदे ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।Screenshot_20220830-091201_News Club.jpg

Sort:  

Like done