दिल्ली में 16 साल की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी अरमान अली गिरफ्तार, घटना के बाद से ही था फरार

in #india2 years ago

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह जगह छानबीन और दबिश दे रही थी। दरअसल, राजधानी के देवली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की को अरमान अली ने 25 अगस्त 2022 को स्कूल से लौटने के दौरान गोली मार दी थी।दिल्ली के संगम विहार में 16 साल की एक नाबालिग लड़की की हत्या करने के मामले में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरमान अली ने छात्रा पर गोली चलाई थी। इस मामले में साउथ दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस घटना के दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पहले अरमान अली घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी को लेदरअसल, राजधानी के देवली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की को अरमान अली ने 25 अगस्त 2022 को स्कूल से लौटने के दौरान गोली मार दी थी। गोली लड़की के कंधे में जाकर लगी थी। छात्रा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि अरमान अली ने दो साल पहले उससे सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए नाम बदलकर उसके साथ दोस्ती बढ़ाई थी। छात्रा ने बताया था कि वह पिछले करीब 5-6 माह से वह अली अरमान से बात नहीं कर रही थी। तब आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था।कर पुलिस जगह जगह छानबीन और दबिश दे रही थी।