मध्यप्रदेश को प्रारंभिक कक्षाओं की शैक्षिक उपलब्धियों में देश में 5वां स्थान

in #india2 years ago

मध्यप्रदेश भोपाल
भोपाल,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में मध्यप्रदेश को प्रारंभिक कक्षाओं (कक्षा पहली से आठवीं) की शैक्षिक उपलब्धियों में देश में 5वां स्थान मिला है। जबकि वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश 17वें स्थान पर था। सर्वे में कक्षा तीसरी में में भाषा में प्रदेश का स्थान 10वां,तथा गणित एवं पर्यावरण अध्ययन में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कक्षा पांचवी में भाषा में 9वां स्थान, तथा गणित और पर्यावरण अध्ययन में तीसरा स्थान मिला है। कक्षा आठवीं में भाषा में 23वां स्थान, गणित में पांचवा, विज्ञान में 9वां और सामाजिक अध्ययन में 7वां स्थान मिला है।