Har Ghar Tiranga: भारत के 'हर घर तिरंगा' अभियान के दौरान देश के सीमाओं पर ITBP के जवानों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

in #india2 years ago

हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश भर में तिरंगा फहराया जा रहा है। इस अभियान में अब आईटीबीपी के जवान भी शामिल हो रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने देश की सीमाओं केंद्रों और देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने आज से स्वतंत्रता दिवस तक मनाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के बीच शनिवार को देश की सीमाओं, केंद्रों और देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज से स्वतंत्रता दिवस तक मनाया जाएगा 'हर घर तिरंगा' अभियान।

फ़ोर्स 3,488 किलोमीटर भारत-चीन सीमा पर उच्च ऊंचाई पर स्थित अपनी सीमा चौकियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है और साथ ही सीमावर्ती आबादी के बीच अभियान को बढ़ावा दे रहा है। आईटीबीपी के जवानों को लद्दाख और उत्तराखंड सहित कई शीर्ष ऊंचाई वाली सीमाओं पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ देखा गया।13_08_2022-itbp_22977096.jpg