धामी का 48वां जन्मदिन प्रदेश भर में सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

in #india2 years ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया, मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार सहित भगवान टपकेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और राज्य को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्प लिया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश भर 14 दिनों के लिए सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और राज्य को विकास के पथ पर ले जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है, साथी धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दीर्घायु हो स्वस्थ रहें और लंबे समय तक उनका नेतृत्व हमारे देश को मिलता रहे।

भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है, इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग संस्थान (एनआईवीएच) संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों संग केक काटकर बच्चों को कैक खिलाया, आपको बता दें कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सश्क्तिकरण संस्थान की ओर से आयोजित किया गया था।

फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृतकाल शुरू हो चुका है।cm-pushkar-singh-dhami_1663312422.jpeg