अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस के मौके पर बच्चा पार्क पर यज्ञ का आयोजन किया

in #india2 years ago

एंकर..अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस के मौके पर राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बच्चा पार्क पर यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष राहुल लोधी ने बताया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना हैं रानी अवंतीबाई लोधी। जिनके योगदान को लोधी समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं, जो 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की मुख्य सूत्रधार रही। क्योंकि, 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई। बताया कि आज देश में बहुत से लोग हैं, जो इनके बारे में जानते भी नहीं हैं। लेकिन इनका योगदान भी 1857 के स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी नेता वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से कम नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान किशन लोधी, निर्मला लोधी, दीपक लोधी, महक लोधी, मनीष लोधी आदि मौजूद रहे