करवाचौथ का व्रत आज, 13 अक्टूबर को कब होगा चांद का दीदार, क्‍या है पूजा का शुभ मुहूर्त।

in #india2 years ago

करवाचौथ 2022 वैवाहिक जीवन में सुख शांति, पति की दीर्घायु, जन्म-जन्मांतर प्रेम की प्राप्ति की कामना के लिए मनाया जाने वाला करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इसके लिए बाजार पूरी तरह सोलह श्रृंगार से सज चुके हैं।

करवाचौथ पर चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर की रात एक बजकर 59 मिनट से 14 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर8 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 13 को रखा जाएगा।

करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं राज्य में चांद का दीदार का समय रात आठ बजकर 19 मिनट पर रहेगा।

आज पति-पत्नी के आपसी प्रेम और समर्पण का महापर्व करवा चौथ है। करवा चौथ के दिन बिना कुछ खाए-पीए निर्जला व्रत रखने का महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु, सुखी जीवन, सौभाग्य और समृद्धि की कामना के लिए दिनभर उपवास रखते हुए रात के समय चंद्रमा के दर्शन कर व्रत तोड़ती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। यह सुहागिनों के सबसे बड़े त्योहार में से एक है। सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत का इंतजार सालभर रहता है। जिसमें महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करके पूरे दिन बिना पानी पीए रहती हैं। शाम को माता करवा की पूजा और कथा सुनती हैं फिर रात को चांद के निकलने पर अर्ध्य देते हुए पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहुर्त और चांद के निकलने का समय।

जानिए आज करवा चौथ पर तिथि और शुभ मुहूर्त

तिथि: चतुर्थी
पक्ष: कृष्ण पक्ष
माह: कार्तिक
दिन: गुरुवार
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: 13 अक्टूबर, 2022 की शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक
अवधि: 1 घंटा 09 मिनट
चंद्रोदय: 13 अक्टूबर, 2022 की शाम 08 बजकर 09 मिनट पर

इस वर्ष करवा चौथ का त्योहार बहुत ही शुभ योग और कई ग्रहों के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। 13 अक्तूबर, गुरुवार को करवा चौथ है। इस दिन गुरुवार है और सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह अपनी स्वयं की राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र की माने तो ऐसा संयोग 46 वर्षों के बाद बन रहा है। इस बार करवा चौथ पर गुरु का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। यह संयोग सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा। इसी के साथ सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य और सुख-सुविधा के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रमा और बुध ग्रह उच्च राशि में विराजमान होंगे, गुरु-शनि भी अपनी राशि में जबकि मंगल स्वयं के नक्षत्र में होंगे। बुधादित्य और महालक्ष्मी योग करवा चौथ की पूजा को सफल और मंगलकारी बनाएंगे।
करवा चौथ के एक दो दिन से ही बाजार में मेहंदी लगवाने को लेकर महिलाओं की भीड़ है। नंबर लगाकर महिलाओं को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग कर दी थी, तो कुछ महिलाओं ने घर पर मेहंदी वालों को बुलाया गया, जिससे क्षेत्र की महिलाओं की मेहंदी एक साथ लगाई जा सके।

करवा चौथ की पूजा विधि के बारे जाने
करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठना चाइये पहले स्नान करें और पति की लंबी आयु और परिवार के सभी सदस्यों के जीवन के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ अखंड सौभाग्य का संकल्प लें।

व्रत और पूजा का संकल्प लेने के बाद पूजा स्थल पर भगवान शिव,माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और गणेश की स्थापना करें। इसके बाद चौथ माता फोटो रखें और पूजा की जगह पर मिट्टी का करवा रखते हुए सभी देवी-देवताओं आवहन करते हुए पूजा करें।
फिर बाद करवे में पानी भरे और उसमें सिक्का डालकर उसे लाल कपड़े से ढ़क दें।
इसके बाद पूजा की थाली में सभी श्रृंगार की सामग्रियों को एकत्रित करके एक साथ सभी महिलाएं करवा माता की आरती और कथा सुने।
जब शाम के समय चंद्रमा का उदय हो तो उनकी पूजा करें। चंद्रमा के दर्शन करते हुए उन्हें प्रणाम करते हुए जल अर्पित करें। फिर चंदन,अक्षत,गुलाल, फल-फूल और मिठाई अर्पित करें।
चंद्रदेव के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलेते हुए उनके चरण को स्पर्श करें और उनके माथे पर तिलक करें। इसके बाद अपनी सासू मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए करवा भेंट करें।

दिल्ली में 13 अक्तूबर 2022 को चांद रात के 08 बजकर 09 मिनट पर निकलेगा। हालांकि देश के अलग-अलग स्थानों पर चांद के निकलने में थोड़ा अंतर रहेगा। नोएडा में 8 बजकर 08 मिनट पर,मुंबई में 8 बजकर 48 मिनट पर , जयपुर 8 बजकर 18 मिनट पर, देहरादून में 8 बजकर 02 मिनट, लखनऊ 7 बजकर 59 मिनट, शिमला 8 बजकर 03 मिनट, गांधीनगर 8 बजकर 51 मिनट, इंदौर 8 बजकर 27 मिनट, भोपाल 8 बजकर 21 मिनट, अहमदाबाद 8 बजकर 41 मिनट, कोलकाता 7 बजकर 37 मिनट, पटना 7 बजकर 44 मिनट, प्रयागराज 7 बजकर 57 मिनट, कानपुर 8 बजकर 02 मिनट,चंडीगढ़ 8 बजकर 06 मिनट, लुधियाना 8 बजकर 10 मिनट, जम्मू 8 बजकर 08 मिनट, बंगलूरू 8 बजकर 40 मिनट, गुरुग्राम 8 बजकर 21 मिनट,सबसे पहले चाँद असम में दिखाई देगा, 7 बजकर 11 मिनट पर दर्शन होंगे।

देहरादून के बाजार पूरी तरह सज चुके है,जोकि अब दीवाली तक देखे जा सकते है, देहरादून के मुख्य बाजार पल्टन बाजार की बात करे तो मुख्यतः यंहा अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है पर त्योहारो में बाजारों की रौनक देखते ही बनती है, पलटन बाजार दुल्हन की तरह सजा हुआ है,यंहा दूर-दूर से खरीदारी करने लोग आते है। सहारनपुर चौक, धर्मपुर,गढ़ी बाजार,प्रेमनगर जैसे बाजारों में मेहदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। इस बार मेहंदी के कई डिजाइन मार्किट में आए है जिसको की महिलाओ द्वारा ज्यादा पसंद किया जा रहा है, बताया कि मारवाड़ी, अरेबियन, जोधपुरी मेहंदी की मांग इस बार भी अधिक है। महिलाओं ने बाजार में नए टेंड के तौर पर थ्री-डी मेहंदी भी लगवाई,इसके अलावा हेयर कटिंग, फेशियल, पेडीक्योर के साथ पार्लर भी स्पेशल आफर के तहत तैयार हैं।

सुहाग का प्रतीक कांच की चूड़ियों को खरीदने का क्रेज इस बार बढ़ा है। इसके अलावा लाल व कथई रंग में कड़ा सेट का क्रेज भी बरकरार है। चूड़ी की दुकान लगाने वालो ने बताया कि हर तरह की ड्रेस के अनुसार चूड़ियों का सेट तैयार किया गया है। समय भले ही बदल गया हो लेकिन कांच की चूड़ियां करवा चौथ पर महिलाएं जरूर खरीदारी करती हैं।

c03fc5b52aa2afff377b59731433697a1664279696561499_original-1.jpg