बीवी नहीं, बुलेट से था ज्यादा प्यार : ससुुराल से नहीं मिला तो पत्नी को लगा दिया ठिकाने

in #india2 years ago

JAHANABAD : जहानाबाद जिले की पाली थाना क्षेत्र के निगार पाली सुंदरपुर गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका का नाम प्रियंका कुमारी बताया गया है। जैसे ही इस बात की खबर गांव वालों की लगी गांव में सनसनी फैल गया। मामले में मृतका के परिवारवालों ने पति सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एक साल पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि कामता प्रसाद बारी गांव निवासी अपनी बेटी की शादी प्रियंका कुमारी की 1 वर्ष पूर्व शिवकुमार सुंदरपुर निवासी से किया था। शुरू में दोनों का संबंध ठीक-ठाक से बीत रहा था। लेकिन कुछ दिन के बाद पति द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने की चैन मांग करने लगा। मांग नहीं पूरी होने पर लड़की को पति एवं उसके परिजन द्वारा प्रताड़ित करने लगे। जिसके कारण प्रियंका अपने मायके चली आई। कुछ दिन पूर्व लड़के द्वारा लड़की को अपने घर लाया और गुरुवार की रात्रि प्रियंका कुमारी उम्र 22 वर्ष को उसके पिता द्वारा बुलेट नहीं देने के कारण हत्या कर दिया।