भारत मौसम विज्ञान विभाग मनाएंगा 150 वीं वर्षगांठ

in #india8 months ago

Mosam Vibhag.PNG

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग मनाएंगा 150 वीं वर्षगांठ
  • मौसम कार्यालय मंडला में 15 जनवरी को आयोजित होगी प्रदर्शनी

मंडला. कई वर्षो से भारतवासियों को मौसम की जानकारी से रूबरू कराने भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की गई थी। जिसकी स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने वाले है। इस उपलब्धि पर मौसम विभाग का एक नया लोगों भी बनाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 149 वर्ष पूर्ण करके 150 वर्ष में प्रवेश के अवसर पर विविधि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
जानकारी अनुसारी भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम कार्यालय मंडला में भी 15 जनवरी को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी नि:शुल्क है और सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 को हुई थी। 15 जनवरी को भारत मौसम विज्ञान विभाग स्थापना के 149 वर्ष पूर्ण करके 150 वें वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। इसी उपलक्ष्य में 15 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

  • 1875 में हुई थी स्थापना :
    आईएमडी की स्थापना 1875 में हुई थी। इसका मुख्यालय कलकत्ता में था। मुख्यालय को 1905 में शिमला, 1928 में पुणे और फिर 1944 में दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। बता दे कि वर्ष 2024-2025 में राष्ट्र की सेवा के 150 वर्ष पूर्ण कर लेगा। इस 150 वर्ष के लंबे सफर को पूर्ण करने के लिए आईएमडी ने जनवरी 2024 से एक साल तक चलने वाले उत्सव की योजना भी बनाई है। इस दौरान आईएमडी छात्रों को मौसम विज्ञान और वायुमंडलीय विज्ञान में करियर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम, प्रदर्शनी, अंर्तराष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनार आयोजित किये जाएंगे।

  • मौसम विभाग की प्रमुख गतिविधियां :
    मौसम के इष्टतम संचालन के लिए वर्तमान मौसम और पूर्वानुमान, मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करें।
    कृषि, सिंचाई, नौवहन विमानन, अपतटीय तेल अन्वेषण आदि जैसी संवेदनशील गतिविधियाँ।
    जीवन और संपत्ति को प्रभावित करने वाली गंभीर मौसमी घटनाओं के प्रति चेतावनी दें।
    विभिन्न गतिविधियों में उपयोग के लिए मौसम संबंधी जानकारी संग्रहीत करें।
    भूकंप का पता लगाना और उसका पता लगाना और विकास परियोजनाओं के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंपीयता का मूल्यांकन करना।