भ्रष्टाचार से निर्मित ट्विन टावर हुए ज़मींदोज़*

in #india2 years ago

भ्रष्टाचार से निर्मित ट्विन टावर हुए ज़मींदोज़

निर्माणा गिरा: भ्रष्टाचार का वजूद जमीन पर अभी भी बाकी

नोएडा (समाचार दर्शन) : नोएडा के सेक्टर 39A में सुपरटेक द्वारा अवैध रूप से निर्मित ट्विन टावर्स को आज ध्वस्त कर दिया गया। भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी 30 मीटर ऊंची 40 मंजिला दोनों गगनचुंबी इमारतों को ध्वस्तीकरण के माहिर तकनीशियनों की देखरेख में जमीन दोज़ किया गया। 2009 से खरीदारों द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी कानूनी लड़ाई में मिली सफलता को आज पूरी दुनिया ने प्रत्यक्ष अपनी आंखों से देखा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध 2009 में शुरू हुई कानूनी लड़ाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध तरीके से निर्माण किए गए टावरों को तोड़ने का आदेश दिया था। टावरों की निर्माणकर्ता सुपर टेक कंपनी इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी।
सुप्रीम कोर्ट में 7 साल लम्बी चली कनूनी लड़ाई के बाद 31 अगस्त 2021 को एससी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए टावरों को गिराने के आदेश दिए थे। जिसके लिए 28 अगस्त 2022 की तारीख निर्धारित की गई थी। आज रविवार को दोपहर 2:30 बजे ट्विन टावर्स को गिरा दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह खाली करा दिया गया था।
फिर भी टावरों के ध्वस्त होने के मंजर को हर कोई अपने कैमरे में कैद करने को आतुर था।

बता दें भ्रष्टाचार के रास्ते से निर्मित टावर्स गिरे हैं भ्रष्टाचार नहीं। भ्रष्टाचार लगातार अभी भी ज़मीन पर अपने पावों को मजबूती से गाड़े खड़ा है। देश की जनता उस दिन की प्रतीक्षा कर रही है जिस दिन भ्रष्टाचार इस देश से पूरी तरह ज़मीन दोज़ होगा।
IMG_20220829_124749.jpg