हर 10 दिन में नई शादी करने वाली दुल्हन: भाई बोला- ये धंधा है हमारा

in #india2 years ago

दूल्हे को लूटकर फरार होने वाले केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राजस्थान में तेजी से सामने आ रहे ऐसे मामले पुलिस के लिए भी चैलेंज बने हुए हैं। इस तरह के अपराध अब बाकायदा गैंग बनाकर किए जा रहे हैं।

नया केस हनुमानगढ़ में सामने आया है। यहां एक युवती के खिलाफ एक महीने में तीन शादी और दूल्हों को लूटने का मामला दर्ज कराया गया है। दुल्हन और उसका साथी इतने शातिर थे कि शादी से पहले ही रुपए ऐंठ लेते। शादी के बाद दुल्हन 5 दिन भी नहीं रुकती और फरार हो जाती है। इसके बाद गैंग दूसरे शहर में कुंवारे लड़कों को ढूंढ उन्हें फंसाने का प्लान बनाते हैं।

पुलिस ने बताया कि यहां दुल्हन और उसका साथी करीब 3 से ज्यादा लोगों से शादी के नाम ठगी कर लाखों रुपए वसूल चुके थे। गोगामेढ़ी थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि नेकीराम (35) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी नेठराना ने थाने में रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। तब उनके गांव के कमलेश पुत्र कृष्ण जाट ने उसे बताया कि एक गरीब मुस्लिम लड़की उसकी धर्म बहन है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह उसके पास नेठराना में ही रहती है।

वह उससे शादी करवा देगा, लेकिन उसके एवज में उसे 1 लाख 50 हजार रुपए देने पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी का जो खर्चा होगा, वह भी देना होगा। उसने कमलेश को शादी के लिए हां की तो वह उसको अपने घर ले गया और एक लड़की से मिलवाया। उस लड़की ने अपना नाम शबनम पुत्री नवाब खां निवासी पारीक कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन बताया। इसके बाद 13 मई 2022 को कमलेश और शबनम दोनों उसे भादरा कोर्ट ले गए, जहां कमलेश ने उसकी और शबनम की शादी के संबंध में 500 रुपए के स्टांप पर लिखा-पढ़ी करवा दी थी।

Screenshot_20220623-121954_Gallery.jpg

6 दिन बाद शबनम को साथ ले गया कमलेश नेकी राम ने बताया कि शादी करने के एवज में कमलेश ने उससे 1 लाख 5 हजार रुपए नकद, 10 हजार रुपए शादी करवाने के कोर्ट खर्चे और 30 हजार रुपए शबनम को कपड़े सहित अन्य सामान दिलवाने के नाम पर ले लिए। इसके बाद वह और शबनम नेठराना आ गए। शबनम करीब 6 दिन उसके साथ घर पर रही। इसके बाद कमलेश गाड़ी लेकर आया और शबनम को साथ भेजने के लिए कहा। कमलेश ने कहा कि सुबह आकर इसको ले जाना। तब उसने विश्वास कर शबनम को कमलेश के साथ भेज दिया।

Sort:  

Good