यूपी का स्विट्जरलैंड: यहां प्रकृति का ऐसा नजारा देख निहाल हो जाएंगे आप, मन मोहते हैं

in #india2 years ago

यूरोप के खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन बजट कम होने के कारण आप वहां जा नहीं पाते। तो उदास होने की जरूरत नहीं है। आपके बजट में ऐसी कई जगहें हैं जिसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इनमें से एक है उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला भी है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू 1954 में सोनभद्र पहुंचे थे। तब वो सोनभद्र की प्राकृतिक बनावट और सुंदरता से इतने मोहित हुए थे कि उन्होंने कहा था कि यह स्थान भारत का स्विट्जरलैंड बनेगा। और तभी से सोनभद्र को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाने लगा।

यहां कैमूर की पहाड़ियां अनेक रहस्यों को अपने आप में समेटे हुए हैं। इनके बीच प्रकृति के कई अद्भुत नजारे भी हैं। इन्हीं में से एक है मुक्खा फॉल। बेलन नदी पर स्थित इस प्राकृतिक जलप्रपात की नैसर्गिक छटा मनमोहती है। चट्टानों से टकराते हुए नदी के जल को करीब 50 फीट गहराई में गिरते देखना बेहद रोमांचकारी है। शांत और सुरम्य वातावरण के बीच झरने की कल-कल करती आवाज ऐसा सुकून देती है कि यहां से जाने का मन ही नहीं करता।
विज्ञापनmukkha-fall_1659786905.jpeg