धरती मां की राखी चंद्रमा ने की स्वीकार और रखा सम्मान', पीएम मो

in #indialast year

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने चंद्रयान की सफलता पर कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा लहराकर पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत की उपलब्धियां भी गिनाई।