बारात में फोटोग्राफर नहीं आया तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग वापस लौटे बाराती

in #india2 years ago

आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। देश के कई इलाकों में आये दिन शादियाँ हो रही है। इस बीच कई जगहों पर शादियों के एन मौके पर छोटी छोटी बातों को लेकर टूटने की खबरें भी आती है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने शादी में फोटोग्राफर लेकर न आने की वजह से दूल्हे से शादी करने को मना कर दिया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की कानपुर के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी की शादी भोगनीपुर के रहने वाले एक शख्स से तय हुई थी। निश्चित दिन को लड़की के दरवाजे पर बारात भी आई। लोगों ने बारातियों का खूब स्वागत किया। थोड़ी देर के बाद दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर आये। लेकिन जब दुल्हन को पता चला कि बारात के साथ फोटोग्राफर नहीं है तो वह नाराज हो गई और स्टेज से उतरकर अपने पडोसी के घर चली गई। लड़की की इस हरकत को देखकर लोगों ने उसे समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन किसी भी हालत में लड़की मानने के लिए तैयार नहीं थी। दुल्हन का साफ तौर पर कहना था की जब लड़के को हमारी शादी की कोई परवाह नहीं है तो वह भविष्य में मेरी कैसे देखभाल करेगा।

इस मामले को लेकर विवाद काफी बढ़ गया। काफी देर तक बाराती और सराती इस मामले पर मंथन करते रहे। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मामले को समझाने की कोशिश की गयी। बाद में दोनों पक्ष एक दुसरे को दिए कीमती तोहफे और कैश देने पर राजी हुए। जिसके बाद मामले को ख़त्म किया गया। थाना के द्वारा मामले को सुलझाने के बाद बारात वापस लौट गयी। लेकिन बिना दुल्हन को लिए।

n4n248a63be-8001-4763-bf9b-93a27a3c0ec7.jpg

Sort:  

😁😁😁😁😁😁