Watch: Eknath Shinde will be the chief minister in Maharashtra politics, former CM Devendra Fadnavis announced

in #india2 years ago

eknath-and-fadanvish.jpgमहाराष्ट्र की राजनीति में बाजी पूरी तरह से पलट गई है। जहां शिवसेना में बगावत का बिगुल बजाने वाले एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी घटनाक्रम का अब अंत होने जा रहा है।क्योंकि उद्धव ठाकरे ने विश्वास मत हासिल करने के पहले ही बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया था। उद्धव ठाकरे के द्वारा राज्यपाल को इस्तीफा सोपे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना विरोधी गुट के नेताओं ने महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने के लिए पहल की और अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडिस के द्वारा की गई है। जिसके बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।