9द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर AMU के कुलपति तारिक मंसूर द्वारा दी गई बधाई

in #india2 years ago

20220602_095221.jpgअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि एएमयू समुदाय उनके निर्वाचन पर राष्ट्रव्यापी समारोह में शामिल है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति और संविधान के संरक्षक के रूप में चयन न केवल देश को मजबूत करेगा; बल्कि इससे एएमयू और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों को लाभ होगा जहां वह विजिटर होंगी।प्रोफेसर मंसूर ने कामना व्यक्त की कि महामहिम राष्ट्रपति अपनी नई भूमिका में सफल हों और अपने कर्तव्यों का भलिभांति निर्वाहन करें।