India–US Army Exercise: भारत और अमेरिका मिलकर बढ़ाएंगे चीन की टेंशन? जाने क्या है प्लान

in #india2 years ago

Screenshot_2022-08-04-10-20-27-20_6ee1490f6338a5d500212cdd6f65b6c2__01.jpgभारत और चीन के बीच तनातनी जारी है। दोनों देशों में जारी तनातनी के बीच चीन की टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल, भारत और अमेरिका मिलकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं। ये सैन्य अभ्यास अक्टूबर में होगा।

रक्षा और सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि उत्तराखंड के औली में 14 से 31 अक्टूबर तक भारत और अमेरिका के बीच सैन्याभ्यास होगा। ये सैन्याभ्यास दोनों देशों के बीच 'युद्ध अभ्यास' का 18वां संस्करण है। सूत्रों ने बताया कि मेगा अभ्यास के लिए जटिल अभ्यासों की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि पिछली बार अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में दोनों देशों के बीच सैन्याभ्यास हुआ था। सैन्याभ्यास का मकसद भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और सक्रियता को बढ़ाना है।

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में बीते कुछ सालों में भारत और अमेरिका के बीचे रक्षा संबंध मजबूत हो रहे हैं। जून 2016 में अमेरिका ने भारत को 'प्रमुख रक्षा भागीदार' नामित किया था। अब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में ये अभ्यास हो रहा है।

भारत और अमेरिका में हुए कई समझौते

भारत और अमेरिका के बीच बीते कुछ सालों में कई महत्वपूर्ण रक्षा और सुरक्षा समझौते हुए हैं। जिसमें 2016 में हुआ लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट शामिल है। इसके तहत दोनों देशों की सेना एक दूसरे के ठिकानों का इस्तेमाल हथियारों की मरम्मत और आपूर्ति के लिए कर सकते हैं।
इसके अलावा दोनों देशों में 2018 में COMCASA (संचार संगतता और सुरक्षा समझौते) पर भी हस्ताक्षर हुए। जो दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन प्रदान करता है। इसके तहत भारत अमेरिका से उच्च तकनीक खरीद सकेगा।

Screenshot_2022-08-04-10-20-27-20_6ee1490f6338a5d500212cdd6f65b6c2__01.jpg