राष्ट्रप्रेम के ज्वार में डूबता-उतराता रहा बरुआसागर नगर।

IMG-20220816-WA0321.jpg

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। व्यापारियों व आमजनों ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया।

बरुआसागर। भारत देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस की अनोखी छटा विगत कई दिनों से पूरे देश में छाई हुई है। आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वर्ष भर विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाते रहे हैं, जिनका समापन सोमवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के आयोजन के साथ हो गया। बरुआसागर नगर में भी विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। व्यापारियों व आमजनों ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया।
IMG-20220816-WA0319.jpg
डॉ आर पी रिछारिया महाविद्यालय में ध्वजारोहण प्रबंध सचिव ओमप्रकाश रिछारिया पूर्व मंत्री द्वारा किया गया इस अवसर पर एन सी सी कैडेट्स एवं रोवर्स रेंजर के केडेट द्वारा मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी गई। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर प्राचार्य डॉ जे पी एन मिश्रा, सीताराम यादव, रामसहाय यादव, शिवप्रसाद अग्रवाल, डॉ विकास वर्मा, डॉ नरेन्द्र पाठक, डॉ प्रीति निगम, डॉ एस के श्रीवास्तव, डॉ अरुण मिश्रा, डॉ कल्पना द्विवेदी, आर एन विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, आनंद कुशवाहा, पुरुषोत्तम साहू, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ चंद्रभूषण गौतम ने किया।
IMG-20220816-WA0320.jpg
कटरा साधन सहकारी समिति पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन अशोक पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मृदुल तिवारी, विजय दुबे, बालचंद्र राय, संदीप जैन, रजनीश शर्मा, अर्जुन सिंह, सुरेश भटनागर, विभा तिवारी सहित नगर के सभी पत्रकार मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय एवं नगरपालिका पब्लिक स्कूल में पालिकाध्यक्ष श्रीमती हरदेवी ओमी कुशवाहा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पालिका स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा, अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा, सहित पालिका व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन संदीप सेंगर ने किया।
IMG-20220816-WA0317.jpg
जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मीकांत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बैंड क्लब की सलामी एवं एन सी सी कैडेट, स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड हुई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए कनिष्ठ वर्ग से रनर टीम शिवालिक छात्र सदन व विजेता टीम छात्रा सदन डी रहा। वरिष्ठ वर्ग से रनर टीम छात्रा सदन अ एवं विजेता टीम अरावली वरिष्ठ छात्र सदन रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुधीर गुप्ता, सजावट सुधीर तिवारी एवं परेड राजश्री हिवरकर, अभिषेक शर्मा, के एम गोपाल, मीनाक्षी सिंह, वी के अग्रवाल, बुसरा अंजुम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच संचालन ऊषा दीक्षित व सुषमा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य द्वारा दसवीं एवं बारहवीं के टॉपर्स बच्चों को स्मृति चिह्न प्रदान किये गये।
IMG-20220816-WA0322.jpg
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य देवीदयाल त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में बालचंद्र राय, महेश सर्राफ, मृदुल तिवारी, सतेंद्र त्रिपाठी, नीलू बिरथरे, सुधा बिरथरे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। पंडित रामसहाय शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल, दिनेश मिश्रा, प्रभाशंकर कुशवाहा, नरेंद्र सिंह भदौरिया, अमित सेन, राजीव चतुर्वेदी सहित विद्यालय का स्टॉफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। पंडित आई डी त्रिपाठी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक अंकित त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा नगर में आकर्षक तिरंगा रैली निकाली गई जिसका जगह जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
IMG-20220816-WA0323.jpg

IMG-20220816-WA0267.jpg
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा बाजार में थाने के चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी बल्लन, युवा अध्यक्ष बृजपाल राजावत, संजय पटेरिया, जगत नारायण सोनी, रामकिशुन पाल, नीलेश जैन, अशोक नायक, धर्मेंद्र साहू, सुरेश साहू, रामेश्वर साहू, प्रमोद साहू, संजय अलया, अनिल जैन चुन, प्रीतेश जैन, समक्ष जैन, चक्रेश जैन, विवेक चतुर्वेदी, धनसिंह टेलर, शिवम नापित, शैलेन्द्र गोस्वामी, राहुल सेन, शौलेंद्र साहू, चुन्ना, इकबाल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजीव बिरथरे ने किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष आनंद सोनी के नेतृत्व में चौक बाजार में ध्वजारोहण किया।

राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।