यशवंत सिन्हा को आपने गलत उम्मीदवार चुन लिया क्या?

in #in2 years ago

एंकर सुशांत सिन्हा के सवाल पर जानिए अखिलेश यादव के नेता का जवाब
राष्ट्रपति चुनाव के विषय हो रही लाइव डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता और अनुराग भदौरिया के बीच तीखी बहस हो गई।समाजवादी पार्टी के गठबंधन दल राष्ट्रपति चुनाव में बंटे हुए नजर आए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया वहीं अखिलेश यादव के चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया। इसी विषय पर हो रही टीवी डिबेट के दौरान एंकर सुशांत सिन्हा ने सपा अनुराग भदौरिया से कई तरह के सवाल किए।

दरअसल, यह टीवी डिबेट ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ चैनल के ‘राष्ट्रवाद’ कार्यक्रम में हो रही थी। इस दौरान एंकर सुशांत सिन्हा ने अनुराग भदौरिया से पूछा, ‘बीजेपी की का कहना है कि आपने यशवंत सिन्हा के रूप में कैंडिडेट ही बेकार चुना है। ओपी राजभर के दूसरे के साथ जाने पर भी आपका नुकसान हुआ है?’ भदौरिया ने इसके जवाब में कहा कि ओपी राजभर फ्री में कुछ नहीं करना चाहते हैं।उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो फ्री वाले विचारधारा में यकीन रखता है, वो दूसरी तरफ चला जाता है। अनुराग भदौरिया ने आगे कहा कि इससे किसी को क्षणिक लाभ हो सकता है लेकिन देश को भारी नुकसान होता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आप यशवंत सिन्हा के बेटे को बीजेपी के तरफ बता रहे हैं जबकि उन्होंने वोट देने के बाद मीडिया से कुछ भी नही कहा। उनको भी आपने अपनी तरह मान लिया।उन्होंने कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं। इस पर सुशांत सिन्हा ने सवाल किया कि आप अगर सामाजिक एकरूपता की बात करते हैं तो किसी आदिवासी कैंडिडेट को विपक्ष की ओर से क्यों नहीं उतारा? इस पर भदौरिया ने कहा कि जो जिस काबिल होगा, उसके हिसाब से उम्मीदवार बनाया जाएगा। हर बात में जाति धर्म को नहीं लाया जा सकता है। एंकर ने सवाल किया कि क्या द्रौपदी मुर्मू काबिल नहीं हैं?भदौरिया ने एंकर पर चीखते हुए कहा कि जाति और धर्म की राजनीति आप और आपकी पार्टी करती है। इस पर एंकर ने तेजी से हंसते हुए कहा कि, मैं और मेरी पार्टी? जानकारी के लिए बता दें कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।