रक्षाबंधन 2022 के लिए सजकर तैयार है बाजार, तस्वीरों में देखें– खूबसूरत राखियों की झलक

in #in2 years ago

Raksha Bandhan 2022: भाई-बहनों के अटूट प्रेम के बंधन का त्योहार रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में राखी की दुकानें सज गई हैं। स्टोन वाली राखियों को काफी पसंद किया जा रहा है।

बहनों को बेसब्री से रहता है इस त्योहार का इंतजार

इस त्योहार का बहनों को साल भर से बेसब्री से इंतजार रहता है। अब इस त्योहार में भी चंद दिन शेष रह गया है। जो बहनें अपने ससुराल में हैं, वह अभी से अपने मायके में आना शुरू कर दी हैं। जबकि जिनके भाई बाहर रह रहे हैं, वह बहनें भाई तक राखियों को भेजना शुरू कर दी हैं।

अलग-अलग डिजाइन की है राखियां

राखी के अलग-अलग डिजाइन के बीच बहनों में इस बार स्टोन वाली राखियों के साथ ही टेराकोटा की राखियों का काफी क्रेज है। वहीं लुंबा राखियों को भी खूब पसंद किया जा रहा है।IMG_20220805_193109.jpg

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐

7th days news like done