65 लीटर महुआ, 980 किग्रा महुआ लाहन जब्त

in #illegal2 years ago

006.jpg

  • अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध 14 व्यक्तियों पर मामला दर्ज

मंडला। जिले में मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी सीमा धुर्वे कश्यप के मार्गदर्शन में शहर के सिद्ध बाबा टेकरी स्थित ढाबा, प्रथम ढाबा, रानी अवंतीबाई वार्ड, शास्त्री वार्ड, कमानिया गेट पुत्री शाला स्कूल के सामने एवं मानादेही क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 41 पाव विदेशी मदिरा एमडी व्हिस्की, 25 पाव गोवा, 49 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 23 बोतल हंटर बीयर जब्त किये गए।

Abkari (1).jpg

इसके अतिरिक्त 65 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले 980 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इस अपराध में संलिप्त 14 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) एवं (च) के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Sort:  

Ek taraf sharab ko abkari vibhag pakdata hai uska karyvahi karta hai dusri taraf hamare neta yah kahate Hain ki aadivasiyon Ka adhikar hai aur unhen sharab banane ki khuli chhut mein di jaaye aur unhen unke bhavishya unke jivan se khilvad Kiya jata hai hamare neta hi unhen kahate Hain ki unka adhikar hai aur chhut milane chahie