अवैध उत्खनन पर नहीं लग रही रोक

in #illegal3 months ago

murram kadhan.jpg

  • अवैध उत्खनन पर नहीं लग रही रोक

मंडला. रानटोला बबलिया बीट 141 आरक्षित वन में अवैध रूप से मुर्रम उत्खन्न कर ले जाया जा रहा है। जिसकी रोकथाम करने में वन विभाग अमला असफल नजर आ रहा है। ग्राम सभा देवरी कला बबलिया शांति समिति के अध्यक्ष रमेश वरकड़े ने बताया कि कक्ष क्रमांक 141 में वनो की अवैध कटाई एवं उत्खनन अतिक्रमण आदि घटनाएं घटती होती हैं। लेकिन वन विभाग का अमला सोया रहता है। ग्रामवासियों ने कई बार मौखिक एवं लिखित शिकायत की है। लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बताया गया कि जहां मुर्रम खदान बनाई गई है वहां पर 4 साल पहले पौधारोपण किया गया था। पौधारोपण के लिए तार एवं खंभे लगाकर फेंसिंग कर दिया गया था। लेकिन मुर्रम का अवैध उत्खन्न करने वालो ने तार एवं खम्भे को तोड़कर अलग कर दिया। वहां पर मुर्रम खदान बन चुकी है। ग्रामीणों ने बातया कि अभी हाल में एक व्यक्ति मंडप के लिए खाम की लकड़ी काट रहा था। जिस पर कार्रवाई कर दी गई। वहीं अवैध उत्खनन और कटाई पर रोक नहीं लग पा रही है।