गुड्डा-गुड़िया की शादी का साक्षी बना गांव, ग्रामीण बने घराती बराती

in #iglas2 years ago

गांव तोछीगढ़ में बुधवार को गुड्डा गुड़िया का विवाह पूरे धार्मिक रीति रिवाज से मंडप के नीचे संपन्न कराया गया। इस विवाह में बच्चों के साथ बड़े भी उत्साह के साथ शामिल हुए। गुड्डा को दुल्हा व गुड़िया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बैंड बाजों के साथ गांव में बरात भी निकाली गई। इस अनोखे विवाह के साक्षी गांव के ही पड़ोसी थे। गुड्डा पक्ष से श्रीमती देवी, भारती, प्रियंका व गुडि्या पक्ष से लता देवी, सुनीता देवी व गुड्डी देवी थी। विवाह से पूर्व मंगलवार को हल्दी, गीत आदि की रस्में पूरी की गई। शादी में घराती व बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। 09_06_2022-shadi_22786977.jpg