पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की हालत गंभीर- किया आगरा रेफर

in #husband5 months ago

IMG-20240227-WA0023.jpg

मथुरा:- गोवर्धन कस्बे में गोड़िया मठ आश्रम के पास मूल रूप से आगरा के रहने वाला एक परिवार रहता है। इस परिवार में मौजूद पति-पत्नी में मंगलवार को विवाद हो गया जिसके बाद पहले पति के और फिर पत्नी ने जहर खा लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करते ही दोनों की हालत खराब होने लगी। पति-पत्नी की अचानक हुई तबीयत खराब को देख परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। मंगलवार को पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी इसी दौरान पति ओमकार ने उसे देख लिया। इसके बाद आक्रोशित हो गया और क्लेश करने लगा। पति पत्नी में कुछ देर में ही झगड़ा बढ़ गया। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी घर के सामने रहने वाले युवक से बात करती है और उससे प्रेम संबंध है। ओमकार की मां ने बताया कि उनके बेटे ने बहू के मोबाइल में कुछ रिकॉर्डिंग देख ली थी। इसके बाद वह नजर रख रहा था। मंगलवार को जब उसने बात करते देखा तो वह आप हो बैठा और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद बहू ने भी जहर खा लिया दोनों की हालत खराब हो गई।

ओमकार और उनकी पत्नी के द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन पड़ोसियों की मदद से दोनों को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ओमकार की पत्नी की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। पति-पत्नी के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का कारण जाना। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में किसी के द्वारा फिलहाल कोई शिकायत नहीं की गई।