ढाई वर्ष के तेंदुआ का शिकार

in #hunting8 months ago

0013.jpg

  • ढाई वर्ष के तेंदुआ का शिकार
  • एक आरोपी मौके से गिरफ्तार, दो फरार
  • फरार आरोपी की तलाश में जुटा वन विभाग

मंडला . मंडला जिले के निवास में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। तेंदुआ का शव जंगल में मिलने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तेंदुए के शिकार की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां मृत तेंदुए समेत एक आरोप को मौके से गिरफ्तार किया गया और एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी अनुसार पश्चिम समान्य वन मंडल के बीट मसूर घुघरी में तेंदूआ की तस्करी कर रहे आरोपियों पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार सूत्रों से वन विभाग को जानकारी लगी थी कि जंगल में कुछ लोग संदिग्ध रूप से थैला रखकर घूम रहे हैं। जिसमें वन्य प्राणी होने की संभावना जताई गई। डीएफओ मंडला, एसडीओ निवास व वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में टीम गठित कर सर्चिंग की गई। बीट मसूर घुघरी के कक्ष क्रमांक 660 ग्राम मोहगांव से ग्राम मसूर घुघरी के बीच जवेधा जोड़ के पास आम के पेड़ के नीचे दो बाईक पर कुछ लोगों खड़े हुए पाया गया। तीन व्यक्ति एक थैला लेकर वाहन के आसपास होने की सूचना थी।

  • एक आरोपी धराया, दो फरार :
    आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ओम नारायण परस्ते, कालूराम मरावी व एक अन्य व्यक्ति साथ में थे। मौके से ओम नारायण परस्ते ग्राम बढ़झर थाना शहपुरा को पकड़ा गया। जबकि कालू राम मरावी व एक अन्य टीम को देखकर बाइक छोड़कर फरार हो गए। आरोपी ओम नारायण के पास एक थैले में रखे तेंदुए के चार पंजे मिले हैं। साथ ही सर्चिंग के दौरान तेंदुआ भी मृत मिला हैं। तेंदुआ नर हैं जिसकी उम्र ढाई वर्ष बताई गई है। तेंदुआ का वजन 21 किलो 500 ग्राम है। तेंदुआ का पीएम कराकर नियमानुसार अंतिम संस्कार जंगल में किया गया। वन परिक्षेत्र आधिकारी प्रिवेश बराड़े ने बताया की आरोपी पर भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत केस दर्ज किया गया।

  • फरार आरोपी की तलाश जारी:
    वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपियों द्वारा ग्राम चौदस के जंगल में नर मादा का करंट के माध्यम से शिकार किया गया हैं। जिसके बाद आरोपी तेंदूए के कुछ अंग को थैले में लेकर रात्रि में जा रहे थे। जैसे ही सूचना मिली तो जबेधा जोड़ के पास इन्हें पकड़ा हैं। आरोपी ओम नारायण परस्ते पिता हरी लाल ग्राम बढ़झर थाना शहपुरा गिरफ्त में हैं। वही दूसरा जो की मुख्य आरोपी कालू राम मरावी ग्राम चौदस निवासी और एक अन्य फरार है, जिनकी तलाश जारी है। बाइक क्रमांक एमपी 20 एनटी 9623 एवं एमपी 20 एनपी 6158 के साथ चार नग पंजे वन्य प्राणी तेंदुए के जब्त किए गए हैं। कार्रवाई में डीएफओ निथ्या नन्थम एवं एसडीओ मुकेश पटेल के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रिवेश बराडे, आरएस परते, आनंद पांडे, देवेंद्र, मानिक, प्रकाश, लेवन एवं वन परिक्षेत्र स्टाफ की भूमिका रही।

Sort:  

Like my news sir

Like my news sir