बारातियों के आपसी झगड़े में हॉटल संचालक हुआ घायल

in #hotel2 years ago

001.jpg

  • चाय, नाश्ते के विवाद में दो घायल, जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती

मंडला. शादियों का सीजन शुरू हो गया है और शादियों के आयोजनों में मामूली विवाद जिले में आम बात है। किसी ना किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों में कहा सुनी हो जाती है। जिसका निपटारा भी आपसी समझौते से हो जाता है। लौटते बरातियों का एनएच 30 स्थित एक हॉटल संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां बरातियों ने चाय नाश्ता का पैसा ना देने के कारण मारपीट कर हॉटल संचालक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। इस विवाद में एक बराती और हॉटल संचालक घायल हुए।

जानकारी अनुसार जबलपुर से एक बारात सोमवार को मंडला जिले के ग्राम लफरा गई हुई थी। जहां से वापस मंगलवार की सुबह लौटी। लौटती बारात सुबह करीब 11 से 11.30 बजे नेशनल हाईवे स्थित फूल सागर ग्राम पहुंची। जहां बाराती चाय, नाश्ता के लिए रूके। कुछ बाराती एक हॉटल में चाय नाश्ता किए, जिसके बाद भुगतान की पारी आई तो बाराती हॉटल संचालक के साथ वाद विवाद करने लगे। इसी दौरान इन्हीं बारातियों में से कुछ युवक हॉटल संचालक पर चाकू से हमला कर दिए। इस हमले में बीच बचाव करते हुए एक बराती भी घायल हो गया।

002.jpg

सूत्रों के अनुसार मामला कुछ और ही था, यहां विवाद बरातियों में शामिल युवकों का आपसी विवाद था, जो बढ़ते हुए वापसी लौटती बारात के हॉटल में रूकने के बाद भी नहीं थमा। यह विवाद हॉटल में चाय नाश्ता करने के दौरान बढ़ गया और यह विवाद चाय नाश्ते के भुगतान पर बिगड़ गया। जिसके बाद इस विवाद का खामियाजा उसी हॉटल संचालक को भुगतना पड़ा। इस विवाद में हॉटल संचालक घायल हो गया। हो रहे विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

  • जमानती धारा के तहत छोड़ा:
    बता दे कि नेशनल हाईवे स्थित फूलसागर के एक हॉटल में चाकू बाजी के विवाद में हॉटल संचालक के साथ एक बाराती भी घायल हुआ है। लेकिन पुलिस ने मामला कायम ना कर इस विवाद को रफा दफा कर दिया। विवाद के बाद कुछ बरातियों और दुल्हे को पुलिस अपने साथ ले गई, लेकिन इन्हें जमानती धारा के तहत छोड़ दिया गया।

  • चाकूबाजी में राजनैतिक दखल :

003.jpg
सूत्रों के अनुसार लौटती बारातियो का हॉटल में विवाद होने के बाद घटना स्थल के करीब एक राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद यह भी मौके पर पहुंचे। शायद लौटते बाराती जहां बारात लेकर गए हुए थे, वह भी इन्हीं के पार्टी का बंदा था, शायद मामले को घटना स्थल पर ही रफा दफा कर दिया गया।