होटल संचालक को चाय नाश्ता का पैसा मांगना पड़ गया बहुत महंगा

in #hotel-operator2 years ago

IMG_20221130_192310.jpg
मंडला शादियों का सीजन शुरू हो गया है और शादियों के आयोजनों मामूली विवाद जिले में आम बात है। किसी ना किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों में कहा सुनी हो जाती है। जिसका निपटारा भी आपसी समझौते से हो जाता है। लौटते बरातियों का एनएच 30 स्थित एक हॉटल संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां बरातियों ने चाय नाश्ता का पैसा ना देने के कारण मारपीट कर हॉटल संचालक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। इस विवाद में एक बराती और हॉटल संचालक घायल हुए।
IMG_20221130_192414.jpg
जानकारी अनुसार जबलपुर से एक बारात सोमवार को मंडला जिले के ग्राम लफरा गई हुई थी। जहां से वापस मंगलवार की सुबह लौटी। लौटती बारात सुबह करीब 11 से 11.30 बजे नेशनल हाईवे स्थित फूल सागर ग्राम पहुंची। जहां बाराती चाय, नाश्ता के लिए रूके। कुछ बाराती एक हॉटल में चाय नाश्ता किए, जिसके बाद भुगतान की पारी आई तो बाराती हॉटल संचालक के साथ वाद विवाद करने लगे। इसी दौरान इन्हीं बारातियों में से कुछ युवक हॉटल संचालक पर चाकू से हमला कर दिए। इस हमले में बीच बचाव करते हुए एक बराती भी घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार मामला कुछ और ही था, यहां विवाद बरातियों में शामिल युवकों का आपसी विवाद था, जो बढ़ते हुए वापसी लौटती बारात के हॉटल में रूकने के बाद भी नहीं थमा। यह विवाद हॉटल में चाय नाश्ता करने के दौरान बढ़ गया और यह विवाद चाय नाश्ते के भुगतान पर बिगड़ गया। जिसके बाद इस विवाद का खामियाजा उसी हॉटल संचालक को भुगतना पड़ा। इस विवाद में हॉटल संचालक घायल हो गया। हो रहे विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
IMG_20221130_192703.jpg
जमानती धारा के तहत छोड़ा

बता दे कि नेशनल हाईवे स्थित फूलसागर के एक हॉटल में चाकू बाजी के विवाद में हॉटल संचालक के साथ एक बराती भी घायल हुआ है। लेकिन पुलिस ने मामला कायम ना कर इस विवाद को रफा दफा कर दिया। विवाद के बाद कुछ बरातियों और दुल्हे को पुलिस अपने साथ ले गई, लेकिन इन्हें जमानती धारा के तहत छोड़ दिया गया।

चाकूबाजी में राजनैतिक दखल

सूत्रों के अनुसार लौटती बारातियो का हॉटल में विवाद होने के बाद घटना स्थल के करीब एक राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद यह भी मौके पर पहुंचे। शायद लौटते बाराती जहां बारात लेकर गए हुए थे, वह भी इन्हीं के पार्टी का बंदा था, शायद मामले को घटना स्थल पर ही रफा दफा कर दिया गया।