गृहमंत्री का बड़ा ऐलान,2 साल बाद पुलिसकर्मियों को मिलेगा विशेष अवार्ड

in #home2 years ago

n4021068521657194138002e72df1b38796d38d1566923bb04fee784dcda1be4ae61ab1a9691ee5df0e5d2b.jpg
भोपाल: मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी आई है। बीते 2 वर्षों से बंद एक विशेष अवॉर्ड का एक बार फिर आरम्भ होगा। 15 अगस्त को एक बार फिर से यह अवॉर्ड पुलिस कर्मियों को उनके खास योगदान के लिए दिया जाएगा।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है।

मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को उनके उच्चत्तम काम के लिए रुस्तम जी पुरस्कार दिया जाता है, किन्तु बीते 2 वर्षों से यह पुरस्कार नहीं दिया जा रहा था, मगर अब इसका फिर से आरम्भ होगा। इस बार भी मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों को 15 अगस्त पर के रुस्तमजी अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवॉर्ड पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है।