एरच महोत्सव में संजो बघेल के आल्हा गायन व भजनों पर झूमे श्रोता

in #holi6 months ago

1000149493.jpg

झांसी। होली एरच महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर रविवार को प्रसिद्ध आल्हा गायक संजो बघेल के कार्यक्रम से होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। चतुर्थ दिवस आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया रहे।

1000149491.jpg

मानव अधिकार सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पटेल ने संजो बघेल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने संजो बघेल के भजन भोला नहीं माने, नहीं माने, मचल गए नचवें खौं, ऐसा चटक रंग डालो, लुटिया में लाई गोरा भांग पीकर भोला भंडारी एवं आल्हा गायन प्रस्तुत किया।

1000149492.jpg

इस अवसर पर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अमित चौरसिया, प्रदीप सरावगी, संजू पटैरिया, जेपी सिंह, अल्पेश शर्मा, दीपक वर्मा, दिनेश कुशवाहा, अभिषेक, अंकित आदि उपस्थित रहे।

Sort:  

Plz like