जिले में संपन्न हुआ हॉकी टैलेंट सर्च का आयोजन

in #hochey2 years ago

7.png
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देश अनुसार हॉकी ओलंपियन समीर, हबीब हसन एवं लोकेंद्र शर्मा सभी हॉकी खेल प्रतीकों के द्वारा जिला सिवनी में हॉकी के खिलाड़ियों के टैलेंट सर्च का आयोजन किया गया।

उक्त टैलेंट सर्च में छिंदवाड़ा, बालाघाट एवं सिवनी जिले के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश पुरुष हॉकी अकादमी में चयन हेतु भाग लिया। तीनों हॉकी प्रशिक्षकों के द्वारा खिलाड़ियों की प्रतिभा का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश हॉकी के उपाध्यक्ष एवं सिवनी हॉकी के अध्यक्ष डी एल गौर, रशीद खान, रमीज हॉकी रेफरी एवं फैसल खान खेलो इंडिया लघु केंद्र के हॉकी प्रशिक्षक श्रीमती हेमा गौर मानसेवी हॉकी प्रशिक्षक जफर खान, लक्ष्मी प्रसाद ठाकरे सहायक ग्रेड तीन, नारायण सिंह बिसेन, मोहनलाल सनोडिया, इसराइल खान एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।