ब्रिटेन ने 1858 में आज के ही दिन ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन

in #history2 years ago

अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का 1763 में पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।

नीदरलैंड की सेना ने 1831 में 10 दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।

ब्रिटिश सरकार ने 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।

ब्रिटेन की संसद ने 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।

लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे 1870 में शुरू हुआ।

चीन में 1922 में आए समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु ।

अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की 1923 में कार्यालय में मृत्यु।

पॉजीट्राॅन, इलेक्ट्रॉन के एक कण की कार्ल डी एंडीसन ने 1932 में खोज की।

भारत सरकार अधिनियम ब्रिटिश संसद ने अगस्त 1935 में पारित कर बर्मा तथा अदन को भारत से अलग किया।

विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।

तुर्की ने 1944 में जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

सोवियत संघ ने 1955 में परमाणु परीक्षण किया।

श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा 1970 में भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।

अमेरिका में 1985 में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।

विश्वनाथन आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।

चीन ने 1999 में लबी दूरी (8000 किमी) की सतह से सतह मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2003 में लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने 2008 में हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में 2010 में बाढ़ आने से 1000 से अधिक लोगों की मौत।

तादातोशी अकिबा सहित सात को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

वर्ष 2012 में संपन्न लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल छह पदक जीते जिसमें दो रजत और चार कांस्य शामिल हैं।

एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में 2013 में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डाॅलर का जुर्माना लगाया।