डीएम ने सुनी पीड़ित जनता की फरियाद

in #heard2 years ago

रसड़ा तहसील में 82 मामलों में 15 का निस्तारण..
.....
बलिया। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रसड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए जनता की फरियाद सुनी। हर एक पीड़ित शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके मामले से संबंधित अधिकारियों को सौंपा। साथ ही यह निर्देश दिया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया।IMG-20220820-WA0209.jpg कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, उप जिला अधिकारी सर्वेश कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻