दो बाईकों की आमने सामने टक्कर, मां, बेटी को जबलपुर किया रैफर

in #head-on10 months ago

007.jpg

  • पिपरिया घाट की घटना, दंपती समेत 10 वर्ष की मासूम घायल

मंडला. जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। सड़क हादसों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। संबंधित विभाग हादसों के कारणों का पता नहीं लगा पा रहे है। जिसके कारण होने वाले हादसों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। निवास विकासखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना कहीं ना कहीं हादसे की खबर आ ही जाती है।

जानकारी के अनुसार निवास थाना क्षेत्र के अंर्तगत निवास मंडला मार्ग के बीच ग्राम पिपरिया घाट पर दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुरेश बघेल पिता धन्नू लाल 37 वर्ष अपनी पत्नी चंपा बाई पति सुरेश 35 वर्ष ओर बेटी मानसी पिता सुरेश 10 वर्ष निवासी जिला बालाघाट ग्राम कन्या निवासी है। सुरेक्ष अपनी बाइक से पान उमरिया जिला कटनी जा रहे थे।
Niwas (2).jpg

बता दे कि सुरेश शिक्षक हैं जो की शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पान उमरिया में पदस्थ है। वह अपने घर से बाइक से पान उमरिया जा रहे थे इसी दौरान मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पिपरिया के घाट पर निवास की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। आमने सामने बाईकों की टक्कर होने से दोनो बाइक सवार गिर गए। वही टक्कर मारने वाले बाइक सवार उठकर अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी निवास पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही निवास पुलिस घटना स्थल पहुंची ओर निजी वाहन और पुलिस के वाहन से घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। यहां के चिकित्सक ने चंपा बाई ओर उनकी बेटी मानसी की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की जांच निवास पुलिस कर रही हैं।