पुलिस ने गबन के आरोप में पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

in #hathras2 years ago

IMG-20220624-WA0003.jpg

हाथरस जिले के सहपऊ विकास खण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत गुतहरा में पंचायत घर (ग्राम सचिवालय) के निर्माण हेतु शासन द्वारा बजट जारी किया गया था। जिसके निमार्ण को अधूरा छोड़कर तत्कालीन ग्राम प्रधान व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ने अभिलेखों में पूर्ण दर्शाकर वित्तीय अपव्यय कर लिया। जिसके सम्बद्ध ग्रामीणों ने सरकार व शासन स्तर पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की। शासन स्तर से उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए गए। जानकारी के अनुसार वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत गुतहरा शासन स्तर से ग्राम प्रधान, सदस्यगणों व प्रसाशनिक में अधिकारियों आदि की बैठक हेतु पंचायत घर ( ग्राम सचिवालय) के निर्माण हेतु 7,06550 रुपये की धनराशि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के संयुक्त खाते में भेजी गई, निमार्ण कार्य पूर्ण न कर उक्त तत्कालीन प्रधान व सचिव दोनो ने अधूरा छोड़ते हुए अभिलेखों में पूर्ण दर्शाकर धनराशि का अपव्यय ( गबन) कर लिया। जिसके निर्माण कार्य मे घटिया सामिग्री का प्रयोग व अधूरा होने की शिकायत ग्रामीणों ने सरकार व शासन स्तर तथा जिलाधिकारी हाथरस आदि से की जिसकी जांच हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी हाथरस को आदेश पारित किये गए। जिला पंचायत राज अधिकारी हाथरस ने दिनांक 19-11 2019 को पत्रांक स.2540 व दिनांक 05-12-2019 पत्रांक स .2721(1) शिकायत/पंचायत 2019/20 के परिपालन में 2015-16 में धनराशि रुपये 706550 व्यय दर्शाया हैं। उक्त के प्रकरण में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहपऊ से जाँच
कर अविलम्ब रिपोर्ट की मांग की। उक्त के संदर्भ उपरोक्त अधिकारी फौरन सिंह तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत) ने रिपोर्ट प्रेषित कर आ अवगत कराया कि पूर्व में दिनांक 20-12-2018 में अवर अभियंता श्री श्री चन्द्र ने पंचायत घर के निमार्ण में व्यय धनराशि रुपये 510667 का मूल्यांकन सुनिश्चित किया है जिसमे 195583 का अपव्यय (गबन) पाया गया है। उपरोक्त प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी हाथरस ने विकास खण्ड में तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहपऊ फौरन सिंह को आदेश पारित कर निर्देश दिये कि पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह पुत्र उदय राम निवासी गुतहरा थाना सहपऊ व सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) ज्ञान प्रकाश वर्मा पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम ककैथल थाना अतरौली जिला अलीगढ़ के विरुद्ध वित्तीय अनियमिता के धन अपव्यय कर लेने के तहत सम्बंधित थाने में अभियोग पंजीकृत कराकर एफ आई आर की कॉपी अविलम्ब मेरे कार्यालय को प्रेषित करे। थाना सहपऊ में उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध म अपराध स 14/20 धारा 409 आई पी सी के तहत दर्ज कराया गया। विवेचना में दोनों आरोपी पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह व पूर्व सचिव ज्ञान प्रकाश वर्मा के विरुद्ध सहपऊ पुलिस ने आरोप पत्र जारी कर गिरफ्तारी हेतु दविश दी लेकिन उक्त दोनों फरार थे जिनके विरुद्ध संबंधित न्यायालय से वारण्ट जारी कराकर तलाश जारी थी।

Sort:  

very nice work by police

Good