हाथरस में अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए ईंट भट्ठा कारोबारी,मकान बनाने वाले लोगो की मुश्किलें बड़ी।

in #hathras2 years ago

jpg-3-78308976.jpg

हाथरस जिले में एक अक्तूबर से शुरू हुई ईंट भट़्ठा कारोबारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। देशभर में की गईहड़ताल में अब संसद के घेराव की तैयारी की जा रही हैं। ऐसे में ईंटों के दाम बढ़ जाएंगे। ईंट भट्ठा कारोबार पर जीएसटी के विशेष स्लैब लागू करने और की अन्य विसंगतियों का भट्ठा एसोसिएशन विरोध कर रही है। पहले पांच दिन की हड़ताल के बाद ऐसोसिएशन ने जिला स्तर, मण्डल स्तर, प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करने की रणनीति बनाई गई है। इसमें दस नवम्बर को देशभर के ईंट भट्ठा कारोबारी रामलीला मैदान दिल्ली में एकत्रित होंगे और संसद का घेराव करेंगे। हड़ताल के कारण नई ईंटों की पथाई, फुं काई का कार्य ठप पड़ा है। ऐसे में ईंटों के स्टॉक के दामों में बड़ा इजाफा होगा। इससे आम लोगों के लिए मकान बना पाना और अधिक मुश्किल हो जाएगा।