किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,रिपोर्ट दर्ज।

in #hathras2 years ago

IMG_20220517_111816.jpg

सिकंदराराऊ हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों द्वारा आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। गांव निवासी पीड़िता किशोरी के भाई ने तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन रात को सो रही थी। जब वह रात को जगा तो किशोरी गायब थी। उसने आसपास बहुत ढूंढा। लेकिन उसकी बहन का कहीं पता नहीं लगा। सुबह गांव के ही एक परिचित व्यक्ति का फोन आया कि तुम्हारी बहन मेरी छत पर हाथ पैर बंधी हुई पड़ी है। वह तत्काल वहां पहुँचा। जहाँ उसकी बहन बंधक बनी हुई पड़ी थी। उसने बहन को बंधक मुक्त किया। पीड़िता किशोरी ने अपने भाई को मामले से अवगत कराया। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे मुंह बंद कर उठा लाया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।