हाथरस जनपद में मनाया गया ग्लोबल हैंड वाशिंग डे,लोगो ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा।

in #hathras2 years ago

IMG-20221015-WA0032.jpg
हाथरस, 15 अक्टूबर 2022। ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर आयोजित हुए कार्यक्रम में जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य इकाइयों, स्कूलों व अन्य स्थानों पर लोगों को हाथ धोने के प्रति जागरूक किया गया।

सासनी ब्लॉक में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सठिया पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता प्रेम लता ने महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को हाथ धोने के प्रति जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता ने हाथ धोने के लिए सुमन-के का तरीका बताया। इसके अलावा उन्होंने पोस्टर की मदद से भी लोगों को हाथ धुलने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हाथ को ठीक प्रकार न धोने से हम ​​बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आंगनबाड़ी ने कहा कि खाना खाने से पहले, शौच के बाद, शिशु को छूने से पहले, खांसने या नाक साफ करने के बाद, जानवर या कचरे को छूने के बाद, घावों के उपचार से पहले और बाद में हाथ धोना बेहद आवश्यक है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता दयानतपुर रेनू रावत ने लोगों को समझाया की हमारे हाथों से भी बीमारी फैलती हैं। इसकी वजह से बच्चों में संक्रमण व गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए सभी ठीक ढंग से अपने हाथ जरूर धोएं। आंगनबाड़ी सठिया केंद्र पर आई सविता देवी ने बताया कि आंगबाड़ी केंद्र पर हमें बहन जी द्वारा हाथ धोने से संबंधी जानकारी दी गई है। हाथ को नाखूनों को रगड़-रगड़ कर अच्छे से धुलने के लिए बताया गया है। नाखूनों में आसानी से मैल जम सकता है इसलिए उन्हें भी ठीक ढंग से साफ करने के बारे में बताया गया है। सठिया की मनु देवी ने बताया कि हैंड वॉश के बारे में तथा संचारी रोग के बारे में समझाया गया है। इसके अलावा पोषाहार भी दिया गया है।