तमंचे पर डिस्को करते युवकों का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल

in #hathras2 years ago

Screenshot_20220415_205059.jpg

हाथरस तमंचा हाथों में लेकर डांस करते कुछ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस विडियो की जांच में जुट गई है।
वो कहते हैं ना कि जब जवानी का नशा चढ़ता है तो वह सर चढ़कर बोलता है। इसकी एक बानगी हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में देखने को मिली। यहां कुछ युवकों का हाथों में तमंचा लहराते हुए डांस करने का विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में साफ दिख रहा है कि युवक किस तरह तमंचा लहराते हुए नियम कानूनों को दरकिनार करते हुए डीजे पर डांस कर रहे हैं। विडियो थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। विडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस विडियो की जांच में जुट गई है।

Sort:  

आपको मैंने फॉलो किया लाइक किया आप मुझको करिए