शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय कवि की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

in #hathras2 years ago (edited)

IMG-20220701-WA0002.jpg

हाथरस: जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी स्व. कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय नेताजी एवं अंतरराष्ट्रीय कवि स्व. डॉ वीरेंद्र तरुण की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र की ओर से लघु काव्य गोष्ठी के माध्यम से दोनों शख्सियतों को नमन किया गया।
गोष्ठी में कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय नेताजी स्मृति सम्मान से वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विनोद पाठक एवं अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. वीरेंद्र तरुण स्मृति सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार कवि वासुदेव उपाध्याय को शॉल उड़ा कर माला पहनाकर एवं स्मृति प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही शख्सियत अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदार और निष्ठावान थे। जहां नेता कांग्रेस के और समाज के प्रति पूरे जीवन समर्पित रहे, तो वही साहित्य के प्रचार प्रसार और आयोजन में डॉ. वीरेंद्र तरुण पूरे जीवन समर्पित रहे। डॉ. विनोद पाठक ने कहा कि आयोजक मंडल ने आज स्वर्गीय नेताजी का स्मृति सम्मान देकर मेरे को समाज की सेवा के प्रति और अधिक जिम्मेदारी का आभास करा दिया है। वही वासुदेव उपाध्याय ने काव्य के माध्यम से दोनों शख्सियतों को नमन करते हुए कहा कि डॉ. वीरेंद्र अरुण ने जिस प्रकार साहित्य की सेवा का प्रयास किया। पूर्ण जीवन साहित्य सेवा करने का कार्य करूंगा।कांग्रेस एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा की आज दोनों शख्सियतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर और उनके अधूरे कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अध्यक्षता आशु कवि अनिल बोहरे एवं संचालन अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।
कार्यक्रम में पंडित ऋषि कुमार कौशिक, पंडित अविनाश चंद पचौरी, श्याम बाबू चिंतन, नारायण प्रसाद पीप्पल, जयशंकर पाराशर, रोशन लाल वर्मा, गिरिराज सिंह गहलोत, बाल कवि विष्णु, मिथलेश वार्ष्णेय, नवल नरूला, संतोष उपाध्याय, कालीचरण बघेल, हरि शंकर वर्मा, डॉ. छवि वार्ष्णेय, लक्ष्य वार्ष्णेय मानसी वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

Sort:  

Hello shanu bhai ji m aapko follow like kr rha hu aap meri I'd ko follow like kre ek dusre ki help se hi hm sb aage bd skte hai

Sumit ki today all port like