अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक पर सवार युवक और बच्चा घायल

in #hathras2 years ago

20220608_202334.jpg
हाथरस: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक व बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल, राहगीरों द्वारा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती, जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार जारी है।
बता दें कि बुधवार की शाम एटा निवासी कमल सिंह अपनी बहन के घर जनपद मथुरा से भांजे को लेकर अपने घर एटा जा रहा था। तभी अचानक हाथरस पुलिस लाइन के निकट पीछे आ रहे अज्ञात ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक कमल व उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार जारी है।

Sort:  

mene apko follow kara h ap bhi mujhe follow kar lo plz