पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से सुरक्षा संबंधित उपाय के बारे में किया जागरूक

in #hathras2 years ago

IMG-20220609-WA0024.jpg
हाथरस: नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ जनपद में गठित एन्टी रोमियो स्क्वाड, थाना पुलिस ने स्कूल, कॉलेज, ग्राम, मोहल्लों एवं अन्य स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं से वार्ता की। साथ ही महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया।
IMG-20220609-WA0028.jpg

इस मौके परउपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को यूपी पुलिस ने चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। महिलाओं, बालिकाओं को बताया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना, एण्टी रोमियों टीम व उप्र पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया। साथ ही सभी महिलाओं, बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है । इसके साथ ही मौजूद महिलाओं, बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यूपी पुलिस ने महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं, बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया।

Sort:  

आप हमें फॉलो करें हमारी खबरों को लाइक करें उस पर कमेंट करें हमारे साथी लोगों के भी खबरें को लाइक करें उस पर भी कमेंट करें आप समय लोगों की खबरों को लाइक कमेंट करेंगे तो आपको भी वह लोग फॉलो करेंगे और आप की खबरों को लाइक करेंगे