वन स्टाप सेन्टर में लडकी की बिगड़ी तबियत पुलिस ने उपचार के लिए कराया अस्पताल में भर्ती।

in #hathras2 years ago

IMG-20220713-WA0000.jpg

हाथरस-दिनांक 09.07.2022 को समय करीब 13:00 बजे थाना हाथरस गेट पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कही ले गया है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर घटना के सम्बन्ध मे जानकारी की गई। परिजनो से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अपहृता लडकी को दिनांक 11.07.2022 को सकुशल बरामद कर लिया गया जिसे आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु वन स्टाप सेन्टर पर रखा गया था। दिनांक 12/13.07.2022 की रात्रि मे उक्त लडकी की अचानक तबीयत खराब हो जाने की सूचना वन स्टाप सेन्टर से थाना हाथरस गेट पुलिस को दी गई जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हाथरस गेट पुलिस द्वारा उक्त लडकी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरो ने अपहृता को बेहतर उपचार हेतु अलीगढ रैफर कर दिया वर्तमान मे वह वरुण ट्रामा सेन्टर अस्पताल मे उपचाररत है। पुलिस एव डाक्टरो की टीम मौजूद है। उक्त घटना के सम्बन्ध मे स्वार्थी एवं अराजक तत्वो के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि उक्त लडकी की मृत्यु हो गई है जो पूर्णत्या असत्य एवं निराधार है। सम्पूर्ण प्रकरण मे आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है ।