आशा कर्मियों ने बकाया मानदेय को लेकर की बैठक आशा वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद।

in #hathras2 years ago

हाथरस-आशा कर्मियों ने संपूर्ण बकाया मानदेय को लेकर बैठक की। जिसमें विजय बहादुर सिंह प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ट्रेड यूनियन व संरक्षक उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। अपनी मांगों को लेकर जिले की लगभग 250 आशा कर्मी नगर पालिका परिषद पार्क में एकत्रित हुईं और सभी आशा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने जिले में 11 महिलाओं को आशा वर्कर यूनियन का पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। 12 सितंबर को जिले की सभी आशा कर्मी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ जाएंगीं।IMG-20220824-WA0010.jpg

Sort:  

गुड जॉब