जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पांचवे दिन निकाली गई आजादी की गौरव यात्रा।

in #hathras2 years ago

हाथरस-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की गौरव यात्रा के आज पांचवे दिन सादाबाद में यात्रा का आयोजन हुआ। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव यूपी के सह प्रभारी जनाब तौकीर आलम प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह का आगरा हाथरस सीमा पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत कर यात्रा में लेकर आए जहां तक प्रथम बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया उसके उपरांत एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विकास चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की उसके उपरांत चौधरी चरण सिंह जी के पार्क पर चौधरी चरण सिंह जी को नमन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। जगह-जगह यात्रा का दुकानदार आम जनमानस जनों ने स्वागत किया तो वही सभासद चांद खां के नेतृत्व में तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह का स्वागत किया तो वहीं जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट सादाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी मथुरा प्रसाद नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी संतोष पंडित एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विकास चौधरी आदि साथियों ने पगड़ी बांधकर शॉल उड़ाकर गौरव यात्रा का प्रतीक चिन्ह बनवा कर सम्मान स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नाट्य मंचन कर रही है देश की जनता को धर्म के नाम पर लड़ाने का काम भाजपा कर रही है कांग्रेस पार्टी ने लगातार देश हित के लिए कार्य किया है और आज भी सत्ता आवे या ना आवे जनता के हित के लिए काम करते आए हैं और करते रहेंगे और देश की आजादी से लेकर आज तक देश के लिए यदि त्याग बलिदान कुर्बान कोई हुआ है तो वह कांग्रेस पार्टी के नेता हुए हैं और इसीलिए आज कांग्रेस पार्टी देश की आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन प्रत्येक लोकसभा में कर रही है प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने कहा हाथरस जनपद में जिस प्रकार कांग्रेसी पूरे उत्साह और उमंग के साथ गौरव यात्रा का आयोजन कर रहे हैं और आम जनमानस को से भागी बना रहे हैं वास्तव में प्रशंसनीय है जनता सब जानती है जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहां कि आज प्रत्येक कांग्रेसी को गर्व है कि मैं कांग्रेसी है क्योंकि भारत मां के सच्चे सपूत कांग्रेस के वंशज हैं जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान भारत मां के लिए किया है और आने वाले समय में जनता सब समझ रही है कि हर जनहित के मुद्दे पर केवल कांग्रेस पार्टी की लड़ाई लड़ रही है पदयात्रा में हाथरस कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन जैन साहब एडवोकेट सत्य प्रकाश शर्मा सेवा दल के जिला चीफ मुन्ना लाल शर्मा शहर अध्यक्ष आरके राजू मुन्नालाल शर्मा रोशन लाल वर्मा हरेंद्र गुप्ता आसींद खान हरेंद्र गौतम संदीप गौतम श्याम उपाध्याय साहिल खान भूरी सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष IMG-20220814-WA0046.jpgशाहिद कुरेशी कपिल नरूला रोहित सिंह कलुआ शर्मा बंटी कुशवाह संतोष सतीश कुमार शाहिद सतीश कुमार राहुल कुशवाहा आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.