हिंदू जागरण मंच द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग कार्यक्रम किया गया आयोजित।

in #hathras2 years ago (edited)

हाथरस-हिंदू जागरण मंच हाथरस द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर लेबर कॉलोनी हाथरस में आयोजित किया गया।
मंचासीन अतिथियों में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार आर.एस. एस. के सह जिला संघचालक डॉ० यू.एस. गौड़ हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा महामंत्री नरेंद्र प्रेमी उपस्थित रहे।IMG-20221127-WA0012.jpg
अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार द्वारा भारत माता के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।IMG-20221127-WA0013.jpg
अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश सहसंयोजक मनोज कुमार ने कहा के हिंदू जागरण मंच द्वारा 2025 तक संगठन के कार्य को अंतिम पायदान तक खड़ा करना है इस अभ्यास वर्ग के माध्यम से सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर इस लक्ष्य को पूरा करने में अभी से जुट जाएं।IMG-20221127-WA0015.jpg
दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता आर.एस.एस.के सह जिला संघचालक डॉ० यू. एस. गॉड ने कहा हिंदू जागरण मंच का निर्माण हिंदू विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ने एवं हिंदू समाज को जागरूक और संगठित बनाने के लिए हुआ है इस कार्य में सभी कार्यकर्ता अपना योगदान दें।IMG-20221127-WA0014.jpg
तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा के हिंदू जागरण मंच के निर्देशानुसार जल्द से जल्द वार्ड मोहल्ला और ग्रामीण स्तर पर हिंदू जागरण मंच की समितियां बनाई जाएंगी और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा के अत्याधिक बढ़ती जनसंख्या सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए सभी कार्यकर्ताओ को देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बने इसके लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है।

मंचासीन पदाधिकारियों एवं अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।
IMG-20221127-WA0015.jpg
संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुमोद सैंगर, जिला मंत्री सुनील शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र रावत, जिला प्रचार प्रमुख सौरभ शर्मा, जिला बेटी बचाओ प्रमुख एस.के. प्रजापति, जिला भूमि संरक्षण प्रमुख शिव प्रकाश कौशल, जिला स्वावलंबन प्रमुख विनय रावत, जिला संपर्क प्रमुख राजू राणा, युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा, जिला मंत्री राजू पाथरे, जिला मंत्री लोकेंद्र सिसोदिया, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री श्रीमती आशा ठाकुर, जिला महामंत्री दुर्गेश वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष सरिता सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष सुनीता वर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, निशू वार्ष्णेय, हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा, उपाध्यक्ष विकास भारद्वाज, मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश वार्ष्णेय, प्रचार प्रमुख सुनील चौहान, नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल, सह प्रमुख रवि वार्ष्णेय, युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अंकुश राजोरिया, उपाध्यक्ष अखिलेश गौतम, शिवम सोलंकी, अभिषेक, राज, रूपकिशोर वर्मा, सुभाष गुप्ता रामगोपाल कुशवाहा, विनोद पहलवान, संजय कुमार, सूरज माहौर, भूपेंद्र उपाध्याय, सुरेश चंद्र, विपिन कुमार, मुकेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।