बंदरों के आतंक से छत से गिरकर महिला हुई घायल अस्पताल में भर्ती उपचार जारी।

in #hathras2 years ago

हाथरस-बंदरों के आतंक के चलते एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। IMG-20220605-WA0009.jpgमिली जानकारी के अनुसार शहर के फूलचंद बांगला की हवेली के पास मोहल्ला रामजी द्वारा निवासी मंजू वार्ष्णेय पत्नी स्व मनोज गांधी अपने घर की छत पर बैठी हुई थी तभी बंदरों के आतंक के चलते महिला छत से नीचे गिर गई और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल हालत में महिला को हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार जारी है।