विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

in #hathras2 years ago

हाथरस-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण प्रसाद पिप्पल की अध्यक्षता में एवं पूर्व प्रधानाचार्य गिर्राज सिंह गहलोत के संचालन में हुई। IMG-20220605-WA0055.jpgजिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा वृक्ष और मानव दोनों एक दूसरे की कड़ी है वृक्ष सुरक्षित रहेंगे तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है हमें वृक्ष लगाने चाहिए लेकिन क्योंकि अभी मानसून नहीं आया है। जमीन में बहुत अधिक गर्मी है हम जो भी वृक्ष अभी लगाएंगे वह सभी जल जाएंगे अतः मानसून आते अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और उनकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करें जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कांग्रेस जनों से यह संकल्प लिया कि वह अपने एवं अपने परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर वृक्ष अवश्य लगाएं और जैसे अपने बच्चे की रक्षा देखभाल और सेवा करते हैं वैसे ही सेवा करें और आज बढ़ते हुए प्रदूषण में हमें वृक्षों की महती आवश्यकता है। IMG-20220605-WA0056.jpgवृक्षों के अभाव के कारण नहीं नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं अपने और अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाने के लिए वृक्षारोपण परम आवश्यक है।संगोष्ठी में अविनाश चंद पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, हरि शंकर वर्मा, अमृत सिंह पोनिया, नवल नरूला, मुबीन खान, संजय कप्तान, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, कालीचरण बघेल आदि कार्यकर्ता आदि थे।