ऑटो रिक्शा ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,दो घायल।

in #hathras2 years ago

हाथरस-शादी समारोह में शामिल होने जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन लोंगों को ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक 60 वर्षीय वृध्द महिला और 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वंही वृद्ध महिला और बच्चे को घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जँहा घायल वृद्ध महिला और बच्चे का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घायल 9 वर्षीय प्रियांशु पुत्र गजेन्द्र और वृद्ध महिला सावित्री देवी पत्नि लखपत सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी मईनाथ मड़राक अलीगढ से हाथरस के जलेसर रोड़ स्तिथि बेरगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अलीगढ़ रोड़ पर मंडी समिति के पास ऑटो रिक्शा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें 9 वर्षीय बच्चा और 60 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जँहा डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। IMG-20220510-WA0010.jpg