केंद्र में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर गरीब कल्याण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
हाथरस-केंद्र में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर अलीगढ़ रोड़ स्तिथि मण्डी समिति में गरीब कल्याण सम्मलेन का आयोजन किया गया। गरीब कल्याण सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार/उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीबों के लिए गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य,सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ गुड्डू, युवा भाजपा नेता चिरागवीर उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य सैकङों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।