राज्यमंत्री ने पराग डेयरी गौ-शाला का विधायक व डीएम और एसपी के साथ किया निरीक्षण।,

in #hathras2 years ago

हाथरस-राज्यमंत्री इलेक्ट्रनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश अजीत पाल सिंह ने विधायक सि0राऊ, विधायक सदर, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ विकासखंड सासनी के पराग डेयरी गौ-शाला का निरीक्षण किया।IMG-20220826-WA0020.jpg
निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने स्थाई गौशाला में संरक्षित गौवंश के लिए पीने के पानी, टीनशेड, खाने के लिए हरा चारा एवं भूसे आदि की व्यवस्था संतोषजनक पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने खुले में घूम रहे जानवरों को पकड़वा कर जनपद में संचालित स्थाई/अस्थाई गौशालाओं में संरक्षित कराने तथा पशुओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण/ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गायों को गुड़ खिलाया।IMG-20220826-WA0020.jpg
निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने गौ-शाला में संरक्षित किये गये गौ-वंश हेतु की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी करने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 31 अस्थाई/स्थाई गौवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। जिनमें से 02 वृहद गौ-शालाऐं हैं। जनपद में कुल 13042 गौवंश संरक्षित हैं। पराग डेयरी स्थित गौशाला में लगभग 1672 निराश्रित गौवंश मौजूद हैं। जिसमें से 935 नर तथा 737 मादा गौवंश संरक्षित हैं।IMG-20220826-WA0019.jpg जिनकी देखरेख हेतु 10 केयर टेकर तथा 51 सफाई कर्मी सफाई कार्य में लगे हैं। मुख्य गेट पर 02 पी0आर0डी0 जवान तैनात किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सूखा चारा (भूसा) 279 कुतंल रिजर्व में उपलब्ध है। 10 शेड, चारा खाने हेतु 20 चरही, 04 पानी पीने के हॉज, 04 समरसेबिल संचालित हैं। वर्तमान में 06 गौवंश बीमार हैं जिन्हें अलग बाड़े में रखा गया है। IMG-20220826-WA0021.jpg
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी सासनी अंजली गंगवार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Sort:  

Please like my post follow me sir